Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

Keshkal Naxal News: मुखबिरी के शक में युवक की हत्या, शादी समारोह से लौटने वक्त घेरकर मारी गोली

नारायणपुर। Keshkal Naxal News: छत्तीसगढ़ के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत धनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में शुक्रवार रात तकरीबन 10:30 बजे शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

 

Keshkal Naxal News: जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने उक्त युवक को उसके घर के सामने ही घेर कर गोली मार दी थी। जिसे देर रात उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

 

Keshkal Naxal News: इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। केशकाल अनुभाग में लंबे समय के बाद इस तरह की नक्सल गतिविधि हुई है, ऐसे में अब पुलिस भी अलर्ट मोड में है। सुरक्षा बलों को सर्चिंग में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button