कोरबा। जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार देर रात आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। पारिवारिक जनों के मुताबिक देर शाम उन्हें आरपी नगर स्थित निवास पर दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के दौरान उनका निधन होना चिकित्सक द्वारा बताया गया। रश्मि सिंह के निधन की खबर से डॉ. जयपाल सिंह को भी गहरा सदमा पहुंचा है और उनका भी स्वास्थ्य बिगड़ गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। रश्मि सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस जनों सहित नगरजनों, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निजी अस्पताल में शुभचिंतकों के पहुंचने का क्रम जारी है। रश्मि सिंह अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई हैं।
Related Articles
neet paper leak case: परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान,नंदन नीलेकणि संभालेंगे हाई-पावर टास्क फोर्स की कमान
51 minutes ago
Black Start Mock Drill : देश में बड़ा बिजली संकट आए तो भी तैयार छत्तीसगढ़…! 32 मिनट में कोरबा प्लांट तक पहुंची पावर…बांगो से कोरबा तक पहुंची स्टार्ट-अप पावर
2 hours ago




