Korba News : गौ माता पर सोशल मीडिया कमेंट से बवाल, युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम में मारपीट, थाने के सामने धरना, दोनों पक्षों पर FIR

News Power Zone
3 Min Read
Korba News

कोरबा, 23 अगस्त। Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। वहीं कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गए।

सोशल मीडिया कमेंट के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर उरगा थाना पहुंचे।

थाने के सामने धरने पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही संबंधित धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए थाने के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

विवाद बढ़ता देख उरगा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अब मारपीट की घटना के साथ-साथ विवाद की मूल वजह बनी सोशल मीडिया टिप्पणी की भी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट की भी होगी जांच

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के संबंध में भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

#KorbaNews #Korba #ChhattisgarhNews #Urga #YouthCongress #GauSeva #SocialMediaControversy #KorbaCrime #FIR #ViralNews #BreakingNews #Chhattisgarh

Share This Article