राजनीति

ED Raids : कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी घर पर ED की दबिश, 8 अफसरों की टीम खंगाल रही दस्तावेज

शराब, कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कार्रवाई

धमतरी/रायपुर, 20 अगस्त। ED Raids : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता एवं पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर ED की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया है।

जानकारी के मुताबिक, सिहावा रोड स्थित रामगोपाल अग्रवाल के घर पर करीब 8 अफसर-कर्मियों की टीम जांच कर रही है। टीम द्वारा घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF के जवानों को तैनात किया गया है।

शराब, कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई शराब घोटाले, कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। इसी मामले में रामगोपाल अग्रवाल पहले भी EOW और ED की कार्रवाई के दायरे में आ चुके हैं और रिमांड पर बताए जा रहे हैं।

घर में दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

ED की टीम सुबह से ही सिहावा रोड स्थित आवास पर मौजूद है। जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाले जाने की जानकारी है। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवास के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

जांच के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल

कांग्रेस नेता के घर ED की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है और सर्च के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button