कोरबा

Coal Workers : SECL में कोयला मजदूर पंचायत की नई टीम घोषित…! रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष…विनय सिंह फिर महामंत्री

सभी पदाधिकारी घोषित हुए Protected Workmen


बिलासपुर/कोरबा, 04 अगस्त। Coal Workers : देश के प्रमुख श्रमिक संगठन कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने अपनी नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। संगठन ने सर्वसम्मति से रेशम लाल यादव को केंद्रीय अध्यक्ष और विनय सिंह को लगातार दूसरी बार केंद्रीय महामंत्री चुना है। नई टीम का उद्देश्य SECL के सभी क्षेत्रों के कोयला श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना बताया गया है।

संगठन के अनुसार रामेश्वर दुबे (चिरमिरी) और हरी यादव (बैकुंठपुर) को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी श्रमिक प्रतिनिधियों को उपाध्यक्ष, उप-महामंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सभी पदाधिकारी घोषित हुए Protected Workmen

केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी की सूचना SECL के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947, संबंधित केंद्रीय नियमों और आईआर कोड 2020 के प्रावधानों के तहत कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य Protected Workmen (संरक्षित कर्मचारी) की श्रेणी में मान्य होंगे।

नई टीम में कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व

नई कार्यकारिणी में गेवरा, कुसमुंडा, सोहागपुर, चिरमिरी, हसदेव, जोहिला, दीपका, बैकुंठपुर, जमुना, कोतमा और रायगढ़ सहित SECL के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

श्रमिक हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

नव-निर्वाचित अध्यक्ष रेशम लाल यादव और महामंत्री विनय सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि नई टीम कोयला श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा, उचित वेतनमान, सेवा संबंधी अधिकारों और कानूनी संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। साथ ही प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने और श्रमिकों के शोषण के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

संगठन ने बताया कि कार्यकारिणी गठन की सूचना रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ (रायपुर), कोल इंडिया लिमिटेड (कोलकाता), उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) तथा SECL के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भी भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button