
कोरबा। Korba Rain Update 4 August 2026छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल सामान्य बना हुआ है, लेकिन अब तक बारिश की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। हालांकि मौसम विभाग ने 4 अगस्त से प्रदेशभर में वर्षा गतिविधियों में तेजी आने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही कोरबा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी तंत्र के सक्रिय होने से अगले दो दिनों में बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ेंगे। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार को बादलों के बावजूद उमस और गर्मी बनी रही, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई।
इधर, कोरबा जिले में 1 जून से 4 अगस्त तक 563.3 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा का आंकड़ा इस प्रकार है:
कोरबा: 599 मिमी
अजगरबहार: 406 मिमी
भैंसमा: 519.8 मिमी
करतला: 521.1 मिमी
बरपाली: 604.7 मिमी
कटघोरा: 569.1 मिमी
दीपका: 594.9 मिमी
दर्री: 703.7 मिमी (सर्वाधिक)
पाली: 608.8 मिमी
हरदीबाजार: 457.2 मिमी
पोंड़ीउपरोड़ा: 614.8 मिमी
पसान: 560.9 मिमी
वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 1.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।






