मध्यप्रदेश

Sadhvi Harshanand Giri : साध्वी हर्षानंद का बड़ा खुलासा…! ‘आश्रम में पार्लर बुलाते हैं संत’…सुरक्षा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

'मेकअप' के आरोपों पर दिया जवाब


उज्जैन, 02 अगस्त। Sadhvi Harshanand Giri : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन पहुंचीं मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि ने संत समाज और आश्रमों की व्यवस्था को लेकर कई चर्चित बयान दिए। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ संत आश्रमों में ही पार्लर बुलाकर मैनिक्योर-पेडिक्योर जैसी सुविधाएं लेते हैं और जहां लक्ष्मी-नारायण की पूजा होती है, वहां सुंदर दिखना गलत नहीं माना जाता।

‘मेकअप’ के आरोपों पर दिया जवाब

साध्वी हर्षानंद ने कहा कि संन्यास लेने के बाद उन पर कई बार मेकअप कर प्रवचन देने के आरोप लगाए गए, लेकिन उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसा नहीं करतीं।

आश्रमों की सुरक्षा पर सवाल

उन्होंने कहा कि आज कई संतों के बड़े-बड़े आश्रम हैं, लेकिन वहां क्या होता है, यह वहीं रहकर समझा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई संत 100 प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी देता है, तो वह उसके आश्रम में रहने पर विचार कर सकती हैं। फिलहाल उन्हें अपने माता-पिता का घर अधिक सुरक्षित लगता है।

Related Articles

Back to top button