आँध्रप्रदेश

PM Modi Andhra Pradesh : भोगापुरम एयरपोर्ट उद्घाटन में मोदी-मोदी के नारे…! नायडू बोले- PM मोदी के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा

नायडू ने लगवाए 'मोदी-मोदी' के नारे


भोगापुरम/आंध्र प्रदेश, 02 अगस्त। PM Modi Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं ने उनके नेतृत्व की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और आईटी मंत्री नारा लोकेश ने मंच से प्रधानमंत्री के नेतृत्व को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया।

नायडू ने लगवाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों से ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का साथ देना चाहिए और उनके अनुसार विकसित भारत 2047 का लक्ष्य उनके नेतृत्व में ही हासिल किया जा सकता है।

पवन कल्याण हुए भावुक

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने संबोधन में हाल के विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल किए गए कठोर शब्दों से उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुख हुआ। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लगातार देश की सेवा में लगा है, उसके योगदान को समझने की जरूरत है। साथ ही युवाओं से उन्होंने प्रधानमंत्री के संघर्षों और नेतृत्व को समझने की अपील की।

नारा लोकेश ने भी जताया भरोसा

आईटी मंत्री नारा लोकेश ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2029 में भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Back to top button