BreakingFeaturedराजनीति

CG Breaking: दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के पास पुलिस से धक्का-मुक्की

CG Breaking: rahul-gandhi-detention-delhi-raipur-congress-protest-police-scuffle-near-lokbhavan


CG Breaking: रायपुर। दिल्ली में पीएम आवास के बाहर मंगलवार दोपहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

CG Breaking: जिसके बाद राहुल गांधी के समर्थन में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी लोकभवन के पास प्रदर्शन किया। विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया।

 

CG Breaking: बता दें कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Back to top button