
Sonam Wangchuk hunger strike: नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शाम 6:40 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया और उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट व उपचार संबंधी दस्तावेज मेदांता की चिकित्सकीय टीम को सौंप दिए गए।
Sonam Wangchuk hunger strike: सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि डिस्चार्ज के समय सोनम वांगचुक की आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां स्थिर थीं, लेकिन उन्हें पैनसाइटोपेनिया (रक्त की तीनों प्रमुख कोशिकाओं की कमी) की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा उनके शरीर में पोटेशियम का स्तर 3.4 mEq/L दर्ज किया गया। अस्पताल ने कहा कि उपचार की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड मेदांता अस्पताल को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
Sonam Wangchuk hunger strike: मेदांता अस्पताल पहुंचने के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अस्पताल परिसर और उसके आसपास पुलिस बल तैनात रहा। वांगचुक को सुरक्षित रूप से मेदांता अस्पताल की मेडिकल टीम के सुपुर्द कर आगे के उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।






