कोरबा

Jyotsna Mahant : कोरबा सांसद का बड़ा फैसला…! कटघोरा विधानसभा में सांसद ज्योत्स्ना महंत की नई टीम तैयार…उषा राठौर को मिली जिम्मेदारी

बनाया सोशल मीडिया सांसद प्रतिनिधि

कोरबा, 03 जुलाई। Jyotsna Mahant :  कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की है। जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, प्रगतिनगर दीपका निवासी उषा राठौर (पति संतोष राठौर) को ‘सोशल मीडिया सांसद प्रतिनिधि’ नियुक्त किया गया है।

सांसद कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उषा राठौर सांसद ज्योत्स्ना महंत और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों एवं समाचारों की कवरेज करेंगी। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सांसद के कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

नियुक्ति के बाद उषा राठौर ने सांसद ज्योत्स्ना महंत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार सांसद तक पहुंचाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस नियुक्ति से कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी और त्वरित तरीके से सांसद तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button