छत्तीसगढ़

School Admission Festival : शाला प्रवेश उत्सव में हंगामा…! मंच व्यवस्था पर विधायक का गुस्सा…खुद हटाई नेमप्लेट…अधिकारियों की लगी क्लास…यहां देखें VIDEO

प्रोटोकॉल का हवाला देकर जताई आपत्ति

बलरामपुर, 01 जुलाई। School Admission Festival : उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मंच व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विधायक उदेश्वरी पैकरा ने मंच पर अतिथियों की बैठक व्यवस्था और सामने लगी नेमप्लेट को लेकर नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि विधायक ने मंच के सामने रखी नेमप्लेट स्वयं हटाकर किनारे रख दी और कार्यक्रम के दौरान ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रोटोकॉल का हवाला देकर जताई आपत्ति

विधायक उदेश्वरी पैकरा का कहना था कि मंच पर वरिष्ठ और कनिष्ठ अतिथियों की बैठक व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं की गई थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

भाजपा पदाधिकारियों ने भी जताई नाराजगी

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह और जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी मंच व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए उचित प्रबंधन की आवश्यकता बताई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लगी क्लास

मंच व्यवस्था में हुई चूक को लेकर विधायक ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई न जाए। इसके बाद मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button