छत्तीसगढ़

Murder Case : बेमेतरा में सनसनी…! ग्रामीण की निर्मम हत्या…किसने मारा किसी ने नहीं देखा…पूरे गांव में फैली दहशत

अचानक हुई वारदात से लोग स्तब्ध

बेमेतरा, 27 जून। Murder Case : जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रराली में हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव के निवासी कन्हैया बंजारे (लगभग 45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया बंजारे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक गांव में सामान्य जीवन व्यतीत करता था।

ऐसे में अचानक हुई इस वारदात ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले में और खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button