रायपुर

Navya Malik Drugs Case : नाव्या मलिक ड्रग्स केस में ईडी की एंट्री…! मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच तेज…रायपुर ड्रग्स स्कैंडल में बड़ा ट्विस्ट

850 रसूखदारों के संपर्क में थी नाव्या

रायपुर, 23 जून। Navya Malik Drugs Case : राजधानी रायपुर के चर्चित ड्रग्स केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। एजेंसी ने नाव्या मलिक से जुड़े मामले में पुलिस से दस्तावेज, चार्जशीट और केस रिकॉर्ड मांगे हैं, जिसके बाद जांच में नया मोड़ आ गया है।

पुलिस पहले ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और ट्रायल प्रक्रिया जारी है। अब ED यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कारोबार से अर्जित रकम को किन माध्यमों से खपाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान नाव्या मलिक के मोबाइल और डिजिटल नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले थे। दावा किया गया था कि उसके संपर्क में करीब 850 प्रभावशाली लोग थे, जिनमें नेता, कारोबारी और क्लब व होटल से जुड़े लोग शामिल हैं। फिलहाल ED की जांच के बाद इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेनदेन और मनी ट्रेल को लेकर बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि, मामले का खुलासा 23 अगस्त 2025 को हुआ था, जब पुलिस ने हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने नाव्या मलिक की भूमिका का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

मोबाइल और डिजिटल नेटवर्क के जरिए फैलाया कारोबार

जांच में सामने आया था कि रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र रहने वाली नाव्या मलिक शहर की कई हाईप्रोफाइल पार्टियों और निजी आयोजनों में कथित रूप से ड्रग्स की सप्लाई करती थी। आरोप यह भी है कि वह स्वयं ऐसे आयोजनों में पहुंचकर ड्रग्स उपलब्ध कराती थी। पुलिस जांच के अनुसार, नाव्या ने ड्रग्स सप्लाई के लिए एक संगठित नेटवर्क तैयार कर रखा था, जिसका संचालन मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जाता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि समय के साथ उसका संपर्क प्रभावशाली लोगों तक पहुंच गया था, जिससे ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क लगातार फैलता गया।

मोबाइल में मिले 850 रसूखदारों के संपर्क

पुलिस जांच में नाव्या मलिक को पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड माना गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जब्त किए गए तीन मोबाइल फोन की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। जांच में दावा किया गया था कि उसका संपर्क करीब 850 प्रभावशाली लोगों से था।इनमें नेता, कारोबारी, होटल संचालक, क्लब प्रबंधन से जुड़े लोग और शहर के कई रसूखदार परिवारों के सदस्य शामिल बताए गए थे। अब ईडी की जांच के बाद यह माना जा रहा है कि ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े आर्थिक पहलुओं और कथित मनी ट्रेल को लेकर कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button