रायपुर

NEET Re Exam : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को मिली NEET री-एग्जाम देने की अनुमति…! हाईकोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा सेंटर

जेल में बंद छात्र को राहत

रायपुर, 21 जून। NEET Re Exam : रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद छात्र कुणाल तरुणकर ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET-UG री-एग्जाम में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निर्देश के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने विशेष व्यवस्था करते हुए आरोपी को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचाया।

कुणाल तरुणकर पर एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

आवेदक की ओर से दाखिल अंतरिम आवेदन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक और जेल अधीक्षक को निर्देश दिए थे कि परीक्षार्थी को निर्धारित समय पर सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्र पहुंचाया जाए और परीक्षा में शामिल होने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आदेश के अनुपालन में पुलिस की विशेष टीम आरोपी को परीक्षा केंद्र लेकर पहुंची।

Related Articles

Back to top button