Monsoon Update : कांकेर में आंधी-तूफान का खतरा…! रायगढ़-धमतरी सहित 7 जिलों में भी चेतावनी…ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

News Power Zone
1 Min Read
Monsoon Update

रायपुर, 14 जून। Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर कांकेर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज हवाओं, बिजली चमकने और मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर मौसम तेजी से बिगड़ सकता है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, बालोद, धमतरी, जशपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। यह चेतावनी 14 जून 2026 को रात 1 बजे जारी की गई है, जो सुबह 4 बजे तक प्रभावी रहेगी।

Share This Article