CMO Transfer Order : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक धमाका…! 15 नगर निकायों के CMO बदले…यहां देखें List

News Power Zone
2 Min Read
Collector Order
रायपुर, 14 जून। CMO Transfer Order : छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि एक निलंबित CMO और एक सहायक राजस्व अधिकारी को बहाल कर नई पदस्थापना दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग के इस फैसले को स्थानीय निकायों में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन बनाने की कोशिश की है। सूत्रों के मुताबिक, तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विभाग ने संबंधित निकायों को भी आदेश का पालन सुनिश्चित करने कहा है। विशेष बात यह है कि इस फेरबदल में एक निलंबित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बहाल कर पुनः पदस्थ किया गया है। इसके अलावा एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को आगामी विकास कार्यों, शहरी योजनाओं और निकायों की कार्यक्षमता बढ़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में नगरीय निकायों में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। cmo-transfer-list-2026-06-14-12-37-02
Share This Article