सजग कोरबा मिशन: रातभर गुंडों और निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने जिलेभर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के खिलाफ विशेष रात्रिकालीन सत्यापन अभियान चलाया। प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने बदमाशों के निवास एवं संभावित ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों, आय के स्रोत, जीवनशैली और आपराधिक संपर्कों की जांच की।

अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और असामान्य आर्थिक स्थिति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर निगरानी बढ़ाई गई। साथ ही संबंधित लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की सख्त समझाइश दी गई।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Share This Article