Raipur CT News: हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, मौके पर पुलिस मौजूद

News Power Zone
1 Min Read

Raipur CT News: रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम बिसवाल के रूप में हुई है, जो उड़ीसा का निवासी था।

Raipur CT News: बता दें कि मृतक राम बिसवाल को मानसिक बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने अस्पताल और इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article