कोरबा। Korba Hypertension Consultation Camp बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच ‘हाई ब्लड प्रेशर’ यानी हाईपरटेंशन एक गंभीर खतरे के रूप में उभर रहा है। विश्व हाईपरटेंशन दिवस के उपलक्ष्य में कोरबा का प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल एक बड़ी पहल करने जा रहा है। अस्पताल द्वारा 17 मई से “हाईपरटेंशन वीक” का आगाज किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहरवासियों को इस “साइलेंट किलर” बीमारी के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

सप्ताह भर मिलेगा निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 18 मई से 23 मई 2026 तक पूरे सप्ताह मरीजों को अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान मरीजों को न केवल ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा मिलेगी, बल्कि हृदय रोग से बचाव और जीवनशैली में सुधार के लिए विशेषज्ञ टिप्स भी दिए जाएंगे।
मात्र ₹1500 में ‘सुपर हेल्थ पैकेज’ की सौगात
आम जनता को राहत देने के लिए अस्पताल ने एक विशेष “हाईपरटेंशन ब्लड टेस्ट पैकेज” लॉन्च किया है। महज 1500 रुपये की रियायती दर पर मरीज कई महत्वपूर्ण जांचें करा सकेंगे।
प्रमुख जांचें: CBC, यूरिन रूटीन, RFT, सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स।
विशेष टेस्ट: थायरॉइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, RBS और HbA1c।
“अनियमित खानपान और तनाव के कारण हाई बीपी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि समय पर जांच और नियंत्रण हो, तो स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर जैसे खतरों को टाला जा सकता है।”
डॉ. यू. अविनाश, फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट, शिवाय हॉस्पिटल



