BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Crime Breaking: एकतरफा प्यार में चली गोली के मामले में बड़ा खुलासा, देसी कट्टा सप्लाई करने वाला साथी भी गिरफ्तार

कोरबा। Korba one sided love firing case बालको थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को एकतरफा प्यार में युवती के पिता पर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी साहिल मासी की गिरफ्तारी के बाद अब उसे देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले उसके सहयोगी विवेक राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, विवेक राजपूत लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पोड़ी बहार का निवासी है और उसी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा साहिल को उपलब्ध कराया था। लगातार तलाश के बाद बालको पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी युवराज तिवारी, इमरान खान, आरक्षक रामेश्वर यादव और आरक्षक हेमशरण की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम की सक्रियता से अब इस चर्चित गोलीकांड की परतें खुलने लगी हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार विवेक राजपूत का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। वह बांगो थाना क्षेत्र में डकैती के एक मामले में पहले जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियारों के किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button