
नई दिल्ली। Radhan Pandit Vijay Astrologer तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने अपने करीबी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को बड़ा राजनीतिक दायित्व सौंपा है। तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राधन पंडित को मुख्यमंत्री का ओएस (राजनीतिक) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
कौन हैं राधन पंडित वेट्रिवेल?
ज्योतिष और अंकशास्त्र की दुनिया में राधन पंडित वेट्रिवेल एक चर्चित नाम माने जाते हैं। करीब 40 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधन पंडित लंबे समय से C. Joseph Vijay के करीबी माने जाते हैं।
चुनाव से पहले उन्होंने दावा किया था कि अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु की राजनीति में “सुनामी” लेकर आने वाले हैं और उनकी पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। चुनाव प्रचार के दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे विजय के राजनीतिक उदय की भविष्यवाणी करते नजर आए थे।
मंदिर यात्रा से लेकर जीत की बधाई तक रहे चर्चा में
तिरुचेंदूर मंदिर यात्रा के दौरान विजय और राधन पंडित की एक साथ कार यात्रा भी काफी चर्चा में रही थी। जैसे-जैसे चुनावी नतीजे विजय की पार्टी टीवीके के पक्ष में आने लगे, राधन पंडित खुद विजय के घर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाई दी।
जयललिता के भी रह चुके हैं ज्योतिषी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधन पंडित का संबंध तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की दिवंगत नेता J. Jayalalithaa से भी रहा है। कहा जाता है कि वे कभी जयललिता के ज्योतिषी भी थे।
राधन पंडित ने चुनाव से पहले तमिलनाडु की राजनीति को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने M. K. Stalin के लिए कठिन समय की बात कही थी। वहीं Udhayanidhi Stalin के राजनीतिक भविष्य को मजबूत बताया था। चुनाव परिणामों में उदयनिधि को जीत मिली, जबकि राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।



