छत्तीसगढ़

Durg Cylinder Blast : दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से खत्म हुआ पूरा परिवार…! चार लोगों के शव बरामद…VIDEO

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

दुर्ग, 12 मई। Durg Cylinder Blast : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक चार साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक खपरी गांव स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भयानक था कि देखते ही देखते घर आग के गोले में बदल गया। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई, जिससे घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रेस्क्यू के दौरान घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में तीन वयस्क और एक चार साल का बच्चा शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका गैस रिसाव के बाद सिलेंडर ब्लास्ट की जताई जा रही है। हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button