BreakingFeaturedदेशपेज 3राजनीति

शपथ समारोह और ‘स्पेशल हग’! CM बने थलपति विजय, तृषा ने मां शोभा को लगाया गले… फिर तेज हुई चर्चाएं

चेन्नई। Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Viral Hug तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय ने 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजनीतिक इतिहास के इस बड़े मौके पर जहां हजारों समर्थकों की नजर मंच पर थी, वहीं कैमरों का फोकस एक खास मुलाकात पर टिक गया।

 


शपथ ग्रहण समारोह में साउथ की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। जैसे ही विजय की मां शोभा चंद्रशेखर समारोह स्थल पहुंचीं, तृषा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और कुछ देर बातचीत भी की। यही तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और इंटरनेट पर नई चर्चाओं को हवा दे रही हैं।

तस्वीरों में तृषा की मां उमा कृष्णन भी नजर आईं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस “स्पेशल हग” की हो रही है, जिसने विजय और तृषा के रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के रिश्तों में दूरी की खबरें सामने आती रही हैं। तलाक की चर्चाओं के बीच कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में विजय और तृषा को साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों सितारों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फिल्मी पर्दे पर विजय और तृषा की जोड़ी पहले ही सुपरहिट मानी जाती रही है। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं।

अब मुख्यमंत्री पद की शपथ के बीच वायरल हुई इन तस्वीरों ने राजनीति और मनोरंजन दोनों गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं… “क्या ये सिर्फ पुरानी दोस्ती है या कहानी कुछ और भी?”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button