यूपी

Girlfriend Revenge : भाभी से प्यार पड़ा भारी…! नाराज प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा…सामने आया VIDEO

अवैध रिश्ते का खूनी अंत

हरदोई, 10 मई। Girlfriend Revenge : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला ने अपने प्रेमी युवक का कथित तौर पर प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने हाल ही में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी, जिससे महिला नाराज थी।

जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद क्षेत्र के गुजीदेई गांव निवासी सुधीर का रिश्ते में लगने वाली अपनी भाभी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले सुधीर ने दूसरी युवती से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया।

आरोप है कि प्रेमिका भाभी ने सुधीर को मिलने के बहाने पाली क्षेत्र के ग्राम कुरसेली बुलाया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गन्ने के खेत में महिला ने ब्लेड से हमला कर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

हमले के बाद सुधीर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक   स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button