कोरबा

Kusmunda Mines : कोयले से भरी टीपर में अचानक लगी आग… मचा हड़कंप…चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

कुसमुंडा, 03 मई।Kusmunda Mines : छत्तीसगढ़ के कुसमुंडा खदान क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोयले से भरी एक टीपर में अचानक आग लग गई। यह घटना गोदावरी फेस क्षेत्र में परिवहन कार्य के दौरान हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

परिवहन के दौरान अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से टीपर में आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलते देख चालक ने तत्काल निर्णय लेते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सोनू-मोनू कंपनी की टीपर में हुआ हादसा, जांच शुरू

बताया जा रहा है कि वाहन सोनू-मोनू कंपनी का था, जो खदान क्षेत्र में कोयला परिवहन का कार्य करती है। घटना के बाद कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

कर्मचारियों और सुरक्षा दल ने मिलकर पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा दल ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। आग की घटना के कारण खदान क्षेत्र में परिवहन कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button