Featuredकोरबाक्राइम

Korba: शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा..48 घंटे में 428 लीटर अवैध शराब जब्त, 28 आरोपी दबोचे, जंगलों में चल रही भट्टियां तोड़ी गईं..

कोरबा।  Korba illegal liquor actionजिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बीते 48 घंटों में कोरबा पुलिस ने जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान 26 मामले दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की टीमों ने गांवों और जंगलों में दबिश देकर महुआ शराब बनाने वाली कई अवैध भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। शराब बनाने में इस्तेमाल ड्रम, बर्तन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। इतना ही नहीं, अवैध शराब की सप्लाई में इस्तेमाल हो रहे टू-व्हीलर वाहन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर के थाना और चौकी क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर छिपाकर रखी गई महुआ शराब को नष्ट किया जा रहा है। आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत कार्रवाई जारी है।

कोरबा पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button