Featuredदेशसामाजिक

FUEL SHOCK: जंग की आग में जली जेब! पेट्रोल ₹5 महंगा, डीजल ₹3 उछला… निजी पंपों पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली। petrol diesel price hike India पश्चिम एशिया में भड़की जंग का सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। देश की बड़ी निजी ईंधन कंपनी Nayara Energy ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा झटका दे दिया। कंपनी ने पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

क्यों लगा ये झटका?

 

बताया जा रहा है कि Iran पर United States और Israel के सैन्य हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक उछाल आ गया है। इसी बढ़ी हुई लागत का बोझ अब सीधे ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

हर शहर में अलग असर

 

VAT और लोकल टैक्स के चलते अलग-अलग राज्यों में कीमतों का असर अलग दिख रहा है। कई शहरों में पेट्रोल ₹5.30 तक महंगा हो गया है। यानी निजी पंप पर गाड़ी भरवाना अब पहले से कहीं ज्यादा भारी पड़ने वाला है।

सरकारी कंपनियां अभी शांत

फिलहाल Indian Oil Corporation, HPCL और BPCL ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन कब तक राहत मिलेगी, इस पर संशय बना हुआ है।

 

जिओ-बीपी की रणनीति

Jio-bp ने फिलहाल दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कंपनी घाटे में चल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां भी कीमतों में बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button