नई दिल्ली

Bomb Threat : राजधानी में हाई अलर्ट…! विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की चेतावनी…दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

रेखा गुप्ता पेश कर रहीं दिल्ली का बजट

नई दिल्ली, 24 मार्च। Bomb Threat : नई दिल्ली में आज बजट पेश होने से पहले बड़ा हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, तरनजीत सिंह संधू, रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षाकर्मी विधानसभा परिसर और स्पीकर के कक्ष की सघन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button