छत्तीसगढ़

Deer Death : अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत पर बड़ी कार्रवाई…! प्रभारी CF हटाए गए

संजय पार्क हादसा: लापरवाही पर कार्रवाई

अंबिकापुर, 23 मार्च। Deer Death : अंबिकापुर के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही मानते हुए प्रभारी वन संरक्षक (CF) को हटा दिया गया है।

आदेश जारी, जिम्मेदारियों में बदलाव

वन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभाकर खलखो (2014) को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल सरगुजा के पद से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (2020) को कोरिया से स्थानांतरित कर प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिरणों की मौत से मचा हड़कंप

संजय पार्क में एक साथ 15 हिरणों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद लापरवाही को लेकर जांच शुरू की गई थी।

प्रशासन सख्त

घटना के बाद सरकार और वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई की है। साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है, ताकि हिरणों की मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button