बिलासपुर

Viral Video : बिलासपुर में शराब के नशे में युवती का बवाल…! नशे में युवती ने पुलिस से की बदसलूकी…वीडियो वायरल

शराब पीकर स्कूटी चला रही युवती पर कार्रवाई

बिलासपुर, 19 मार्च। Viral Video : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी चौक पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी से आ रही एक युवती पुलिस को देखकर भागने लगी, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण वह स्कूटी सहित गिर गई।

गिरने के बाद युवती पुलिसकर्मियों पर ही भड़क गई और बीच सड़क हंगामा करने लगी। उसने पुलिस से विवाद करते हुए थाने ले जाने की बात कही और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती और उग्र हो गई।

पुलिस ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने को कहा, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही। काफी मशक्कत के बाद जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए युवती की स्कूटी जब्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button