बिलासपुर

Death by Drowning : बिलासपुर से दुखद खबर…! तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत…देर रात किया बॉडी रेस्क्यू

चार दोस्त खमतराई में अम्हा तालाब घूमने गए थे

बिलासपुर, 02 मार्च Death by Drowning : सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार शाम अमहा तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव नगर सेना के गोताखोरों ने देर रात तालाब से बाहर निकाले। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बंधवापारा निवासी हिमांशु चहाण्डे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) अपने चार अन्य दोस्तों के साथ खमतराई स्थित अमहा तालाब घूमने गए थे। सभी तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे बैठे थे। शाम करीब 4 बजे हिमांशु और शिवम ने नहाने की इच्छा जताई और कपड़े उतारकर तालाब में कूद गए। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने के कारण वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। बचाव के लिए कूदे एक अन्य युवक को भी तैरना नहीं आता था, जिसे अन्य दोस्तों ने किसी तरह बाहर निकाला।

देर रात निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सेना के गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related Articles

Back to top button