BreakingFeaturedकोरबापुलिस

KORBA BREAKING: साइबर थाना प्रभारी बदले, अजय सोनवानी हटे.. टीआई ललित चंद्रा को कमान, पढ़ें SP का आदेश…

कोरबा। जिले के साइबर थाने में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। SP सिद्धार्थ तिवारी के आदेश पर साइबर थाना प्रभारी एसआई अजय सोनवानी को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब टीआई ललित चंद्रा को साइबर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 78 साफ तौर पर कहती है कि इस अधिनियम के तहत अपराधों की जांच केवल वही पुलिस अधिकारी कर सकता है, जो निरीक्षक पद से नीचे का न हो। दंड प्रक्रिया संहिता में निहित प्रावधानों के बावजूद यह शर्त लागू रहती है। इसके बावजूद 24 जनवरी को सब इंस्पेक्टर को साइबर थाना का प्रभार दे दिया गया था।
इस नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और मामला तेजी से वायरल हो गया। नियमों के हवाले से उठी आपत्तियों के बीच महज तीन दिन बाद, 27 जनवरी को आदेश में संशोधन किया गया और टीआई ललित चंद्रा को साइबर थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया गया।

एसपी कार्यालय से जारी नए आदेश के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि साइबर अपराधों की बढ़ती संवेदनशीलता और कानूनी जटिलताओं को देखते हुए अब अनुभवी अधिकारी को कमान सौंपी गई है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि नए प्रभारी के नेतृत्व में साइबर थाना किस तरह काम करता है और आम लोगों को कितनी राहत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button