रायपुर

Digital Arrest : मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर से ऐंठे 1.28 करोड़…! 55 लाख फ्रीज

रायपुर में 74 वर्षीय डॉक्टर से बड़ी साइबर ठगी

रायपुर, 18 जनवरी। Digital Arrest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, स्वर्णभूमि इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डॉक्टर स्वपन सेन (74 वर्ष) को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

ठग ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर डॉक्टर से पैसों की मांग की। डर के कारण डॉक्टर ने अलग-अलग दिनों में ठगों द्वारा बताए गए खातों में कुल 1.28 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे जुटाने के लिए उन्होंने अपनी एफडी तक तुड़वा दी।

जब डॉक्टर ने एक बार में 55 लाख रुपए ट्रांसफर किए, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वे तुरंत विधानसभा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल की मदद से 55 लाख रुपए की राशि संबंधित खाते में होल्ड करा दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस मामले में पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट, धमकी भरे कॉल या खुद को अधिकारी बताने वाले फोन कॉल्स से सतर्क रहें और ऐसे किसी भी मामले में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button