Uncategorized
Dhan Kharidi : धान खरीदी घोटाले पर प्रशासन सख्त…! सक्ती में दो पटवारी निलंबित
धान खरीदी प्रभारी पर FIR के निर्देश
नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति पर निलंबन
तहसील भोथिया के धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी विशेश्वर सिंह सिदार को 16 जनवरी को आयोजित टोकन सत्यापन समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि उनकी अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही से शासन की धान खरीदी योजना प्रभावित हुई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील भोथिया निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत की गई है।
टोकन सत्यापन में अनियमितता, दूसरा पटवारी भी निलंबित
इसी तरह सकर्रा और सोनादुला समितियों के नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत मालखरौदा अनुविभाग के हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया को भी निलंबित किया गया है। उन पर भौतिक सत्यापन में लापरवाही, टोकन सत्यापन में अनियमितता तथा दायित्वों के समुचित निर्वहन में उदासीनता बरतने के आरोप हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील अड़भार रहेगा और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह कार्रवाई भी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के उपनियम 9 के तहत की गई है।




