छत्तीसगढ़

Education News : शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव…! अटल और नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय को मिले नए वीसी…यहां देखें List

छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

रायपुर, 30 मार्च। Education News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्यपाल ने प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है, जिसका आदेश राजभवन द्वारा जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक,अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति के रूप में डॉ. ललित कुमार पटेरिया की नियुक्ति की गई है। वे वर्तमान में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में कुलपति के पद पर कार्यरत थे। वहीं, प्रोफेसर विनय चौहान, जो जम्मू एंड कश्मीर यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर हैं, उन्हें शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राजभवन द्वारा जारी इस आदेश के बाद दोनों विश्वविद्यालयों में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू हो जाएगी। शिक्षा जगत में इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। rs-order-30-march-2026-vc-abvu-bilaspur-1313796

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button