छत्तीसगढ़

BJP ने निकाय चुनाव के लिए बनाई 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति, नैरेटिव एवं कंटेंट टीम का भी किया गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दी गई है, जिन्हें संयोजक बनाया गया है। वहीं, विधायक सुनील सोनी को सह-संयोजक की भूमिका सौंपी गई है।

घोषणा पत्र समिति के साथ-साथ पार्टी ने एक नैरेटिव एवं कंटेंट टीम का भी गठन किया है। इस टीम के संयोजक पंकज झा बनाए गए है।

Related Articles

Back to top button