Featuredक्राइमदेश

महिला सिपाही के खुलासे से हड़कंप.. थानेदार के हाथ में मारा था डंडा…

रामपुर . जिले के खजुरिया थाने में महिला सिपाही ने थानेदार के हाथ में डंडा मार दिया। इसमें थानेदार जख्मी हो गया। सीओ रवि खोखर ने मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर महिला सिपाही को निलंबित कर दिया।

उधर, महिला सिपाही ने एक वीडियो जारी कर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। खजुरिया थाने में तैनात महिला सिपाही आरजू से सोमवार की शाम साथी सिपाही अमृता भूषण उनकी स्कूटी मांगकर ले गई थी। रास्ते में स्कूटी की किसी वाहन से टक्कर हो गई।

 

इसको लेकर दोनों महिला सिपाहियों में विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, अमृता ने कहा कि वह स्कूटी ठीक करा देंगी, लेकिन आरजू नहीं मानी। इसके बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुरानी एक्टिवा अमृता भूषण को रखने को कहा। साथ ही नई स्कूटी खरीदकर आरजू को देने की बात कही। अमृता इस पर राजी हो गई, लेकिन आरजू मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई।

 

इसको लेकर दोनों महिला सिपाहियों में विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, अमृता ने कहा कि वह स्कूटी ठीक करा देंगी, लेकिन आरजू नहीं मानी। इसके बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुरानी एक्टिवा अमृता भूषण को रखने को कहा। साथ ही नई स्कूटी खरीदकर आरजू को देने की बात कही। अमृता इस पर राजी हो गई, लेकिन आरजू मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई।

थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया तो महिला सिपाही आरजू आग बबूला हो गई और थानाध्यक्ष पर डंडा उठाकर हमला कर दिया। हाथ में डंडा लगने से थानाध्यक्ष जख्मी हो गए। उनका मेडिकल कराया गया।

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ बिलासपुर रवि खोखर थाने पहुंचे। जांच के बाद महिला कांस्टेबल आरजू पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके बाद एसपी ने महिला सिपाही आरजू को निलंबित कर दिया।

महिला सिपाही ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
खजुरिया थाने में हंगामा करने और थानाध्यक्ष को डंडा मारने के आरोप में निलंबित हुई महिला सिपाही आरजू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उसने स्कूटी को तोड़कर लाने वाली महिला सिपाही पर कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष से नाराजगी जताई है।

थाना पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। 2 मिनट 41 सेकंड की वीडियो में महिला सिपाही ने कई गंभीर आरोप थानाध्यक्ष पर लगाए हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।

 

अमरोहा में विवाद के बाद रामपुर हुआ था तबादला
मूलरूप से बिजनौर निवासी महिला सिपाही आरजू रामपुर से पहले अमरोहा में तैनात थीं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वहां भी साथी पुलिसकर्मियों से उसने अभद्रता की थी। जिसके बाद उसका तबादला रामपुर हुआ था। वहीं महिला सिपाही ने अपने ही पति पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस विभाग महिला सिपाही पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

 

स्कूटी के विवाद में दो महिला सिपाहियों के बीच में विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला सिपाही आरजू ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ अभद्रता की और डंडा भी मारा। महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। – राजेश द्विवेदी, एसपी, रामपुर।

Related Articles

Back to top button