Uncategorized

जब भूत-प्रेत संग निकली महादेव की बारात, पालकी में सवार हुए भगवान..

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में शिवरात्री के अवसर भगवान शिव की भव्य और अलौकिक बारात Lord Shiva wedding भूत पिशाच संग निकली। भगवान भूतेश्वर नाथ की झांकी उज्जैन की तर्ज पर भव्य पालकी में निकाली गई। विशेष साज-सज्जा से सुसज्जित पालकी में भगवान शिव की प्रतिमा विराजित थी। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बारात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

Raipur City News: भोलेनाथ की बारात Lord Shiva wedding में भूत-पिशाचों का वेश धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। शिवगणों पर फूलों की वर्षा करते हुए भक्तों ने भगवान का जगह जगह स्वागत किया। महादेव घाटा स्थित हटेकेश्वर नाथ महादेव अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजकर पालिका पर निकले। भोलेनाथ की बारात में की शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी।

Raipur City News: पुरानी बस्ती और लाखेनगर चौक में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखेनगर चौक में भक्तों का उत्साह इतना बढ़ा कि ट्रेफिक​ जाम की स्थित बन गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां से श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button