KORBA BREAKING: उरगा में कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई… छुड़वाने में “चर्चित”पुलिस जाबांज की एंट्री से मचा हड़कंप

News Power Zone
2 Min Read

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा। Urga scrap vehicle seizure Korba जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब पुलिस ने कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में करीब 8 टन कबाड़ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

Urga scrap vehicle seizure Korba थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, पकड़ी गई पिकअप बलगी निवासी राजेश साहू की है। वाहन में लोड कबाड़ की वैधता और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल गाड़ी उरगा थाने में खड़ी है और मामले की पड़ताल जारी है।

मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई कि गाड़ी को छुड़वाने के लिए पुलिस का ही एक “चर्चित” अधिकारी सक्रिय हो गया है। इस जानकारी के बाद विभाग के अंदर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में कबाड़ की वैधता क्या निकलती है और क्या इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप सामने आता है या नहीं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share This Article