BreakingFeaturedदेशसामाजिक

WhatsApp username feature: भारत में व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर फिलहाल रोक, केंद्र ने मेटा को भेजा नोटिस,तीन दिन में मांगा जवाब

WhatsApp username featur ban in India, notice to Meta

WhatsApp username feature: नई दिल्ली। भारत सरकार ने व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर के रोलआउट पर फिलहाल रोक लगा दी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर इस फीचर से जुड़े सुरक्षा, गोपनीयता और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल मंत्रालय मेटा के जवाब का इंतजार कर रहा है।

WhatsApp username feature: सूत्रों के मुताबिक, सरकार का कहना है कि जब तक इस फीचर की विस्तृत समीक्षा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसे भारत में लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्रालय का मानना है कि बिना मोबाइल नंबर साझा किए केवल यूजरनेम के माध्यम से चैटिंग की सुविधा मिलने पर साइबर अपराध, फर्जी अकाउंट और पहचान चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

 

WhatsApp username feature: टेलीग्राम जैसे जोखिम की आशंका

सरकारी अधिकारियों का मानना है कि यदि यूजरनेम के जरिए पहचान छिपाकर संवाद करना आसान हो जाता है, तो साइबर अपराधियों के लिए धोखाधड़ी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देना सरल हो सकता है। चूंकि भारत में व्हाट्सएप का उपयोग व्यक्तिगत संवाद के साथ-साथ कारोबार, डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स से जुड़े कार्यों में भी बड़े पैमाने पर किया जाता है, इसलिए सुरक्षा संबंधी जोखिम अधिक गंभीर माने जा रहे हैं।

WhatsApp username feature: सूत्रों के अनुसार, सरकार को आशंका है कि इस फीचर के लागू होने के बाद साइबर अपराधों की जांच और आरोपियों की पहचान करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि इससे वैसी ही जांच संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसी कुछ मामलों में टेलीग्राम के उपयोग के दौरान सामने आई थीं, जहां पेपर लीक, संगठित धोखाधड़ी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामलों की जांच प्रभावित होने की बात कही गई थी।

Related Articles

Back to top button