देशFeaturedराजनीतिसामाजिक

CM के घर बजेंगी जल्द शहनाई.. बेटे अभिषेक ने IAS अफसर से की सगाई…

न्यूज डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक शर्मा की सगाई कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा के साथ हो चुकी है। अभिषेक की सगाई बिहार कैडर की 2022 बैच की आईएएस ऑफिसर कृतिका मिश्रा के साथ कानपुर में पांच अगस्त को होने की खबरें आ रही है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही है कि देवउठनी ग्यारस पर मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक शर्मा और कृतिका मिश्रा शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बताया जा रहा है की शादी का कार्यक्रम गुपचुप तरीके से 5 अगस्त को कानपुर में परिवार के कुछ खास सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। वहीं, बताया जा रहा है की सगाई के कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल नहीं हो पाए। जल्दी ही मुख्यमंत्री कानपुर जाएंगे और एक कार्यक्रम पूंछरी के लोटा(भरतपुर) में पारिवारिक कार्यक्रम की भी सूचना आ रही है।

स्टार्टअप करने वाले हैं अभिषेक

 

मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक पुणे के कॉलेज में से एमबीए कर रहे हैं और जल्द ही एक बिजनेस स्टार्टअप करने वाले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूसरे बेटे कुणाल पेशे से डॉक्टर हैं। वहीं, जानकारी मिल रही है कि इस रिश्ते को करवाने में यूपी के एक आईएएस ऑफिसर और मुख्यमंत्री के गृह जिले में तैनात मुख्यमंत्री के खासम खास माने जाने वाले एक आईपीएस ऑफिसर का अहम रोल रहा है। अभिषेक की होने वाली पत्नी कानपुर की कृतिका मिश्रा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में हिंदी मीडियम टॉपर रही हैं।

Related Articles

Back to top button