देश

West Bengal Campaigning : 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुकी जनता…! झारग्राम में CM साय का बड़ा हमला

बंगाल में इस बार खिलेगा कमल

रायपुर/झारग्राम, 04 अप्रैल। West Bengal Campaigning : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai पश्चिम बंगाल के दौरे पर झारग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने Mamata Banerjee की सरकार पर तीखा हमला बोला।

सीएम साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 साल की सरकार से जनता अब पूरी तरह ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि झारग्राम जिले के नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में रैली के दौरान भारी जनसमर्थन देखने को मिला।

“15 साल में सिर्फ अत्याचार”

मुख्यमंत्री साय ने आरोप लगाया कि बीते 15 वर्षों में राज्य में केवल अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं किया गया, जिससे आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में न रोजगार के पर्याप्त अवसर मिले और न ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी, जिसके चलते लोगों में आक्रोश बढ़ा है।

“बंगाल में इस बार खिलेगा कमल”

सीएम साय ने कहा कि रैलियों में उमड़ रही भीड़ और हर वर्ग का समर्थन यह संकेत दे रहा है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह संकल्पित है और तृणमूल कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button