Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

Suicide: पत्नी सरपंच चुनाव हारी, गम में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

 

राजनांदगांव। Suicide: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मोखली गांव में पत्नी के सरपंच चुनाव में हारने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर पेड़ पर झूलते हुए मिली। युवक की मौत देखकर गांव में सनसनी फैल गई।

Suicide: बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आखिरी चरण का मतदान 23 फरवरी को पूरा हुआ। इसके बाद परिणाम सामने आए। जिसमें सरपंच प्रत्याशी रही महिला को हार का सामना करना पड़ा। इधर जीत की उम्मीद लगाए बैठे पति छबिलाल साहू को हार पर गहरा सदमा लगा। इस गम को सहन नहीं कर पाए और फांसी लगाकर जान दे दी।

Suicide: सूचना पर पुलिस ने युवक शव को बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक छबिलाल सरपंच चुनाव में पत्नी को मिली हार के बाद से परेशान था। जिसके बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button