Featuredदेशपुलिस

पुलिस अफसरों की शह पर चल रहा था सेक्स रैकेट, थाना प्रभारी लाइन अटैच तो हवलदार सस्पेंड, जानें पूरा मामला

प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्वालियर: शहर के पटेल नगर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यह स्पा सेंटर एसपी ऑफिस के पीछे स्थित था। यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने मौके से छह कॉल गर्ल्स, दो ग्राहकों और मैनेजर समेत संचालक को गिरफ्तार किया। मैनेजर दिल्ली से लड़कियों को लाता था। लड़कियां एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थीं। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, डायरी और नकद रुपए मिले। स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। पुलिस को शक है कि ग्राहकों को ब्लैकमेल किया जा सकता था।

आपत्तिजनक हालत में मिले ग्राहक
ग्वालियर पुलिस ने ‘द हीलिंग हैंड मसाज थैरेपी’ नाम के स्पा सेंटर पर छापा मारा। यह स्पा सेंटर पटेल नगर में है, जो एसपी ऑफिस के ठीक पीछे है। छापे में छह कॉल गर्ल्स, दो ग्राहक और स्पा सेंटर का मैनेजर व संचालक पकड़ा गया। ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में पता चला कि मैनेजर दिल्ली से कॉल गर्ल्स को लाता था। ये लड़कियां एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थीं। एक महीने बाद इन्हें बदल दिया जाता था।

NPZ Korba Breaking: गोपाल रॉय की हत्या के मुख्य आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार.. हत्या के बाद से था फरार …

चार महीने से चल रहा था सैक्स रैकेट

कॉल गर्ल्स को एक ग्राहक से 1000 रुपये मिलते थे। यह सेक्स रैकेट चार महीने से चल रहा था। मैनेजर जल्द ही अड्डा बदलने वाला था, लेकिन पुलिस ने पहले ही छापा मार दिया। इस रैकेट में दिल्ली, बंगाल, यूपी के आगरा और मथुरा, और ग्वालियर की लड़कियां शामिल थीं।

Brraking Korba: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर चला प्रशासन का चाबुक..अन्नपूर्णा, LNT सहित कई फाइनेंस के दफ्तर हुआ सील…

Related Articles

Back to top button