Featuredकोरबासामाजिक

KORBA: कांवड़ियों का पुलिस ने चाय पिलाकर किया स्वागत, दी समझाइश कहा शांति पूर्वक करें कावड़ यात्रा,देखे VDO…

कोरबा। सावन के प्रथम सोमवार कनकेश्वर धाम जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का कोरबा पुलिस ने सर्वमंगला मंदिर के समीप चाय पिलाकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने अप्रिय घटना से बचने और शांति पूर्वक जल चढ़ाने की समझाइश दी।

 

 

बता दें कि कनकी के प्राचीन मंदिर कनकेश्वर धाम में सावन के प्रथम सोमवार को जल चढ़ाने शिव भक्त सर्वमंगला मंदिर के हसवेद नदी से जल उठाकर जयकारा लगाते हुए कनकी जल चढ़ाने कावड़ लेकर निकलते है। रात्रिकालीन कांवड़ यात्रा में कुछ असामाजिक लोग भी भीड़ में हुड़दंग कर कांवड़ियों को परेशान करते है। इसे लेकर कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस कांवड़ियों को समझाइश देकर शांतिपूर्वक जल चढ़ाने की अपील कर रही है। इस कड़ी में आज एसपी के मार्गदर्शन में सर्वमंगला मंदिर के कोरबा पुलिस की टीम ने श्रद्धालुओं का चाय पिलाकर स्वागत किया और उन्हें विवाद से बचने की सलाह दी

Related Articles

Back to top button