Featuredकोरबाराजनीति

Korba News: बालको अतिक्रमण हटाओ नोटिस पर सियासी घमासान, गरीब बने मुद्दा

Korba Balco Poor Vendors कोरबा शहर की उल्टी चाल एक बार फिर चर्चा में है। यहां बालको क्षेत्र में छोटे दुकानदारों को हटाने की नोटिस को लेकर एक बार फिर से पूर्व मंत्री और वर्तमान मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और शहर विधायक लखनलाल देवांगन के बीच गरीबों की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है।

Korba Balco Poor Vendors पूर्व मंत्री ने सीधे-सीधे शहर विधायक को उनका चुनावी वादा याद दिलाकर बैकफुट पर ला दिया। उनका कहना है कि मंत्री अपने चुनावी वादों को भूलकर प्रबंधन का पक्ष ले रहे हैं और गरीब व्यापारियों की अनदेखी कर प्रबंधन की चाटुकारिता में लगे हैं। गरीबी का ढोंग रचकर चुनाव जीते, मंत्री बने और अब गरीबों को हटाने का काम कर रहे हैं।

हालांकि शहर विधायक इस मामले में चुप हैं। असल में सरकार के अमीर मंत्री गरीबी का नाम सुनते ही डरकर दुबक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल शहर विधायक का हो गया है। एक हाथ में बालको जैसी कंपनी का सोने का थाल तो दूसरे हाथ में गरीबों का साथ अब देखना यह है कि गरीबों की इस लड़ाई में कौन जीतता है, मंत्री या पूर्व मंत्री, पर गरीबों का क्या होगा, इस पर सभी की नजर है।

 

Related Articles

Back to top button