Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

Raipur City News : रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को लेंगे सदस्यता की शपथ

Raipur City News : रायपुर। रायपुर दक्षिण के नव-निर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी 28 नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के अध्यक्षीय कक्ष में सदस्यता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जो 27 नवंबर तक बाहर हैं, जो मौजूद रहेंगे।

Raipur City News : बता दें कि सोनी ने शपथ ग्रहण से पूर्व विधानसभा भवन में सचिव दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रमाण-पत्र और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया। साथ ही, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Raipur City News : सोनी ने विधान सभा सचिव से विधायकों को मिलने वाली सभी सुविधाओं और संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इन सुविधाओं का उपयोग जनहित में कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की।

Raipur City News : शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधानसभा भवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button