Featuredकटाक्षक्राइम

Korba News : PM आवास की देखरेख के लिए बेटे को पिता ने केरल से बुलाया..और बेटे ने महज एक छोटी सी बात को लेकर पिता की कर दी हत्या…

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास को बनवाने के लिए पिता ने पुत्र को बुलवाया और उन्हीं ने छोटी सी बात में गुस्साकर पिता की हत्या कर दी। हत्यारे पुत्र को बालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो का है। जहाँ दिलचंद केंवट 55 वर्ष पर उसके पुत्र अशोक केवट ने टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। रविवार रात करीब 11:30 बजे हुए इस घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत ने मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की। हत्या के आरोपी को फरार होने से पहले दबोच लिया गया।

केरल में रहकर मजदूरी का काम करता है आरोपी

 

आरोपी केरल में रहकर रोजी मजदूरी करता था और पिता के बुलाने पर घर आया था। शादी की बात को लेकर विवाद में पिता के ऊपर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई अन्यथा आरोपी केरल फरार होने की तैयारी में था।

पीएम आवास की देखरेख के लिये पुत्र को बुलवाया था पिता ने

बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास को बनवाने व देखरेख के पुत्र को केरल से बुलवा था। बेटे अपनी शादी को लेकर पिता से विवाद किया और गुस्से में आकर टंगिया से हत्या कर दी।आरोपी के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button