Breakingछत्तीसगढ़

BCCI BREAKING : BCCI को मिला नया अध्यक्ष…! मिथुन मन्हास संभालेंगे कमान…यहां देखें List

वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का ऐलान

मुंबई, 28 सितंबर। BCCI BREAKING : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आज मुंबई में आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) में बोर्ड के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। BCCI की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है, जिससे क्रिकेट जगत में नई ऊर्जा और नेतृत्व की उम्मीद की जा रही है। पूर्व रणजी क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया है। दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले मन्हास ने अपने शानदार क्रिकेट करियर और प्रशासनिक समझदारी से क्रिकेट बिरादरी में अलग पहचान बनाई है।

नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

पद नाम
अध्यक्ष (President) मिथुन मन्हास
उपाध्यक्ष (Vice-President) राजीव शुक्ला
सचिव (Secretary) देवजीत सैकिया
संयुक्त सचिव (Joint Sec.) प्रभतेज सिंह भाटिया
कोषाध्यक्ष (Treasurer) ए. रघुराम भाट

अन्य नियुक्तियां

  • जयदेव निरंजन शाह– एपेक्स काउंसिल सदस्य
  • अरुण सिंह धूमल– गवर्निंग काउंसिल सदस्य
  • एम. खैरुल जमाल मजरूमदार– गवर्निंग काउंसिल सदस्य
BCCI के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन से आने वाले दिनों में, क्रिकेट प्रशासन में नई दिशा और नई रणनीति देखने को मिल सकती है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट के विकास को और रफ्तार मिल सकती है। आगामी ICC टूर्नामेंट्स, IPL संचालन और महिला क्रिकेट को लेकर नई योजनाओं की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button